पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लार्वा व मच्छरों को पनपने से रोकें

लार्वा व मच्छरों को पनपने से रोकें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी तेज होते ही शहर में लार्वा व मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसे रोकने के लिए मलेरिया विभाग ने लोगों से लार्वा को स्वच्छ पानी में नहीं पनपने देने का आह्वान किया है। सीएमएचओ डा.प्रदीप मिश्रा के निर्देश पर मलेरिया विभाग की टीमें शहर में लार्वा का सर्वे कर रही हैं।

बुधवार को मलेरिया विभाग की सर्वे टीम में शामिल कर्मचारी राजेश सिकरवार, सतीश मेवलिया, राजकुमार नंदा,विवेक दंडौतिया व जगदीश राजौरिया पुरानी हाउसिंग कालोनी स्थित पानी की टंकी गली में पहुंची। टीम ने गली में लगे कूलरों के पानी को चेक किया तो उसमें डेंगू का लार्वा पनपता हुआ मिला। टीम ने तत्काल कूलरों समेत जमा पानी के अन्य स्रोतों में टैमीफॉस दवा डाली और परिवार के लोगों को समझाईश दी कि वह कूलरों व पानी की टंकियों में भरे पानी को तत्काल प्रभाव से खाली करें। टीम ने कालोनी में तीन दिन तक काम करने के बाद 280 घरों में लार्वा पाया।

ऐसे पैदा होते हैं मच्छर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.प्रदीप मिश्रा का कहना है कि एडीज मच्छर घरों में साफ पानी से भरे कंटेनर, अंडरग्राउंड टैंक, बैरल, टायर, सीमेंट की टंकियों, बाल्टियों, कूलर समेत घर की छत पर रखे अनुपयोगी टूटे-फूटे सामान में भरे पानी में पनपता है। इन सभी बरतनों का पानी सात दिन में एक बार अवश्य खाली कर दें।

अभियान

मलेरिया विभाग शहर के गली-मोहल्लों में इन दिनों डेंगू लार्वा का सर्वे करा रहा है

पुरानी हाउसिंग कालोनी में कूलर में डेंगू लार्वा चेक करते मलेरिया विभाग की टीम ।

खबरें और भी हैं...