पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज का विस्तार करने 4 महीने पहले विश्व बैंक से मांगे थे 10 करोड़, नहीं मिले

कॉलेज का विस्तार करने 4 महीने पहले विश्व बैंक से मांगे थे 10 करोड़, नहीं मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजी कॉलेज भवन विस्तार के लिए बजट नहीं मिला है

चार महीने से प्रक्रिया बंद, इस ओर जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

विश्व बैंक ने प्रदेश के 450 कॉलेजों को विकास के लिए पैसा उपलब्ध कराने की बात नवंबर 2017 में कही थी। मुरैना के एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के भवन विस्तार का एस्टीमेट विश्व बैंक के समक्ष दिसंबर 2017 में पेश किया गया था। 10 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को समझाने के लिए भोपाल में कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण विश्व बैंक के समक्ष किया गया। तब जनवरी में बजट मंजूर किए जाने की बात कही गई थी लेकिन ना तो विश्व बैंक ने कॉलेज भवन विस्तार के लिए पैसा दिया और ना ही उच्च शिक्षा विभाग ने।

शासन को प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन बजट की मंजूरी अब तक नहीं मिली

पीजी कॉलेज के नवीन भवन के प्रथम तल पर साइंस संकाय के छात्रों के लिए 30 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन बजट मंजूरी अब तक नहीं मिली है। डा.एसपी सारस्वत, प्राचार्य एक्सीलेंस पीजी कॉलेज

अभी दो स्थानों पर लगाया जा रहा कॉलेज

शहर के सबसे बड़े व पुराने कॉलेज का संचालन अभी दो स्थानों पर किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि जौरा रोड पर बनाए गए नवीन भवन में कक्षों की कमी के कारण वहां बीते दो साल से साइंस संकाय की कक्षाएं नहीं लगाई जा पा रही हैं।

फाटक बाहर क्षेत्र स्थित पुराने भवन में बीएससी व एमएससी की क्लासेस लगाई जा रही हैं। लगभग 500 छात्र-छात्राएं वहां पढ़ने के लिए जाते हैं। दो स्थानों पर कॉलेज का संचालन होने से प्राचार्य के लिए शैक्षणिक व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग करना कठिन हो रहा है।

उच्च शिक्षा विभाग नहीं दे पाया बजट

एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के भवन विस्तार के लिए कॉलेज प्रशासन ने दो साल पहले सात करोड़ रुपए की मांग आयुक्त उच्च शिक्षा से की थी। कलेक्टर ने भी इस संबंध में पत्र लिखकर बजट मंजूर करने की अनुशंसा की लेकिन फंड का टोटा होने के कारण शासन स्तर से पैसा स्वीकृत नहीं हो सका। उसी बीच विश्व बैंक ने प्रदेश के सरकारी कॉलेज की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए फंडिंग करने की कार्रवाई तेज कर दी।

खबरें और भी हैं...