भूमि पूजन... बिजली उपकेन्द्र के लिए हुआ भूमिपूजन
मुरैना| लोहबसई गांव में बिजली का उपकेन्द्र बनाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बिजली की समस्या से निजात मिल सकेगी। उपकेन्द्र बनाने के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुमावली विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार मौजूद रहे। जबकि अध्यक्षता जौरा जनपद अध्यक्ष गुड्डी धारा जाटव ने की। यह विद्युत उपकेन्द्र चार करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इससे ग्राम पंचायत लोह बसई सहित इटावली, सिघोरा, चंदपुरा, घसटुआ सहित अन्य गांवों को लाभ मिलेगा।