पहल... महिलाओं को दे रहे ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण
मुरैना| सेंट आरसेटी द्वारा गरीब परिवार की महिलाओं को रोजगार से जोडने की पहल की जा रही है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नि:शुल्क ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में वर्तमान में 85 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। 30 दिवसीय यह शिविर 14 जून तक चलेगा जिसमें महिलाओं को ब्यूटीपार्लर से संबंधित हर कला सिखाई जाएगी। यहां प्रशिक्षण लेकर महिलाएं खुद का कोई रोजगार शुरू कर सकेंगी।