पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर..500 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण

शिविर..500 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण संगठन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बुधवार को टाउनहॉल में लगाया गया जिसमें 500 से अधिक मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया। ग्वालियर से डा.भसीन अपनी टीम के साथ यहां आए और मरीजों का बारी-बारी से नेत्र परीक्षण कर परामर्श दिया। इस अवसर पर महापौर अशोक अर्गल, सभापति अनिल गोयल, मिर्जा जाफर वेग, फहीम अहमद मौजूद रहे। संगठन ने कहा कि इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...