बैठक.. छात्र-छात्राओं को करेंगे प्रोत्साहित
मुरैना| मुस्लिम एज्यूकेशनल सोसाइटी की बैठक बुधवार को डायमंड मिशन स्कूल में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष आईके पठान ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में 70प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने मुस्लिम वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाएगा और उनके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास किए जाएंगे। बैठक का संचालन फैयाद खां ने किया। इस बैठक में खलील कुरैशी, मोहम्मद कुरैशी, इस्लाम खां, शरीफ कुरैशी, रमजान खां, आमीन काजी, जाकिर हुसैन, अमित कुरैशी आदि मौजूद रहे।