पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक संत, जिसने शराबबंदी के बाद दहेज प्रथा रोकने का आह्वान किया तो हजारों लोगों ने हाथ उठाकर लिया संकल्प

एक संत, जिसने शराबबंदी के बाद दहेज प्रथा रोकने का आह्वान किया तो हजारों लोगों ने हाथ उठाकर लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| संत हरिगिरदास महाराज, जिन्होने शराबबंदी के लिए अभियान शुरू किया तो भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया व ग्वालियर जिलों के कई गांव शराब मुक्त हो गए। पहले समझाया और नहीं माने तो सामाजिक रूप से दंडित करने का विधान रखा। अब इन्हीं संत ने जिम्मा उठाया है, दहेज कुप्रथा को रोकने का।

महापंचायत में आए इन गांव के लोग: चंबल नदी किनारे बसे गांव विंडवा में हुई महापंचायत में मुरैना की 22 पंचायतों के अलावा धौलपुर, करोली, भरतपुर, बयाना, फिरोजाबाद, फतेहाबाद, सैंया, ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, दतिया से भी गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए।

देवउठनी एकादशी से शुरू होगा अमल: गुर्जर समाज देवउठनी एकादशी से दहेज प्रथा को रोकने शादी में 12 हजार 400 रुपए खर्च करने व उपहार में 5 बर्तन देने के फैसले पर अमल शुरू करेगा।

चंबल नदी के किनारे एकत्रित गुर्जर समाज के हजारों लोग फोटो-ओपी गोले

खबरें और भी हैं...