ई-पोर्टल के माध्यम से मिलेगा कॉलेज में प्रवेश
मुरैना | शासकीय, मान्यता प्राप्त या अनुदान प्राप्त कॉलेजों के प्रथम वर्ष में इस वर्ष ई-पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए जाएंगे। इंटर का रिजल्ट घोषित होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बेटा-बेटियों की फीस माफ करने की घोषणा की है।छात्राओं के लिए ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा है। ई-प्रवेश प्रक्रिया के सुचारू संचालन व आवेदकों की समस्या के समाधान के लिए कॉलेज व संचालनालय स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं। 2018-19 के शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए ई-पोर्टल पर आधारित प्रवेश प्रक्रिया लागू की गई है। यह जानकारी एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. एसपी सारस्वत ने दी है।