पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पासवर्ड पूछकर खाते से ट्रांसफर किए 9999 रुपए

पासवर्ड पूछकर खाते से ट्रांसफर किए 9999 रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना. हैलो! मैं बैंक ऑफ बड़ौदा का अधिकारी बोल रहा हूं। आपका एटीएम बंद होने वाला है। इसलिए उसका नंबर व पासवर्ड तत्काल बता दीजिए। विनय गुप्ता ने बातों में आकर जैसे ही एटीएम का पासवर्ड बताया उसके कुछ देर बाद बैंक खाते से 9999 रुपए का ट्रांसफर एयरटेल मनी के माध्यम से दूसरे खाते में कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ठगी केे शिकार शहर की दत्तपुरा सब्जीमंडी के पास कंसाना गली में रहने वाले विनय कुमार पुत्र पूरन चंद जैन ने कोतवाली पुलिस में इस संबंध में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मोबाइल कॉल रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी ठग की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...