पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतरसुमा में 25 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का महापौर ने किया भूमिपूजन

अतरसुमा में 25 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का महापौर ने किया भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| शहर के 25 वार्डों में बिछायी जा रही सीवर लाइन के गंदे पानी का शोधन करने के लिए अतरसुमा में 25 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का मेयर अशोक अर्गल ने बुधवार को साइट पर भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते मेयर ने कहा कि शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम गति से कुछ पीछे है लेकिन उसे समय सीमा में पूरा करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की डिजायन-ड्राइंग अनुमोदित होने के बाद हैदराबाद की कंपनी 25 करोड़ रुपए की लागत से एसटीपी का निर्माण शुरू करा रही है।

खबरें और भी हैं...