पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर केे लोग शादी में गए, चोर समेट ले गए जेवरात व नकदी

घर केे लोग शादी में गए, चोर समेट ले गए जेवरात व नकदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक ही मोहल्ले में दो घरों में चोरी की वारदात

भास्कर संवाददाता | मुरैना

चोरों ने दो घरों से तकरीबन दो लाख का माल पार किया है। वारदात मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात टॉवर वाली गली में हुई है। चोर गहने व नकदी समेटकर ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबल कालोनी के पीछे टावर वाली गली पूठा में रहने वाले देवेन्द्र तोमर अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर सूना था इसलिए उन्होंने अपने दोस्त शैलेन्द्र सिंह को अपने घर में रुका दिया। शैलेन्द्र सिहं घर के कमरे में सोए थे। सुबह देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। रात के अंधेरे में चोर छत के रास्ते घर में दाखिल होकर सोने की चेन, पांच अंगूठी, एक बृजबाला, चांदी के सिक्के, पायजेब, चार हजार रुपए नकद, इंडक्शन चुरा ले गए।

दूसरी वारदात को चोरों ने इसी मोहल्ले में रहने वाले धीर सिहं तोमर के घर अंजाम दिया। यहां से चोर सोने की जंजीर, लगभग आधा किलो चांदी व छह हजार रुपए की नकदी ले गए हैं। दोनों ही घटना में चोरी की जानकारी सुबह लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...