व्यवसायिक बैंक की वोटर सूची में जोड़े मृतकों के नाम
शिकायत सामने आने पर कलेक्टर ने डिप्टी रजिस्ट्रार से मांगा जवाब
भास्कर संवाददाता | मुरैना
व्यवसायिक बैंक के चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी शिकायत सामने आ रही हैं। सदस्य श्रीगोपाल गुप्ता ने बुधवार को कलेक्टर से शिकायत की कि मतदाता सूची में मृतकों के नाम शामिल हैं इसका असर चुनाव पर पड़ सकता है। शिकायत के बाद कलेक्टर ने डिप्टी रजिस्ट्रार से इस संबंध में जवाब मांगा है।
श्रीगोपाल गुप्ता ने शिकायत में बताया कि मुरैना व श्योपुर में व्यवसायिक एवं औद्योगिक सहकारी बैंक की दो शाखाएं संचालित हैं। बैंक की स्थापना 45 साल पहले हुई थी तब से आज तक मतदाता सूची को अपडेट नहीं किया गया है। बैंक के चुनाव 27 मई को होना है। ऐसे में इस चुनाव में फर्जी मतदान की आशंका बन रही है। उन्होंने उदाहरण बताते हुए कहा कि कई ऐसे मतदाता हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है लेकिन उनके नाम सूची में शामिल हैं। सभी चेहरे पहचान के नहीं है। ऐसी स्थिति में मृतकों के नाम पर कोई भी व्यक्ति उनके मताधिकार का उपयोग कर सकता है। उन्होंने मांग रखी कि चुनाव से पहले इस सूची को दुरुस्त कराया जाए। इस मामले में कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने कहा है कि मतदाता सूची पर आपत्ति की तिथि निकल गई है।