पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति के बजाय प्रेमी के यहां चली गई थी आरती, नहीं मानी तो कर दी हत्या

पति के बजाय प्रेमी के यहां चली गई थी आरती, नहीं मानी तो कर दी हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेस्क्यू टीम चंबल में आरती के शव को तलाशती हुई।

तीन दिन की सर्चिंग के बाद भी नहीं मिला आरती का शव

मृतका आरती राजावत की पिता रामवीर सिकरवार, उनके बेटे सोनू सिकरवार, भाई के लड़के सोनू सिकरवार, रामवीर के दामाद बंटू राजावात समेत चाचा रामलखन सिकरवार ने 12-13 मई की रात आरती 28 की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर उसे चंबल नदी में फेंक आए। आरती का शव गहरे पानी में चला जाए उसके लिए हत्यारों ने उसकी साड़ी से पत्थर भी बांध दिए थे। देवगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को उक्त पांच अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरती अपने पीछे सात साल की बेटी व पांच साल के बेटे को छोड़ गई है। दोनों ननिहाल में हैं।

साड़ी की फॉरेंसिक जांच कराएंगे, ताकि मजबूत तथ्यों से आरोपियों को मिले सजा

चंबल नदी से जब्त साड़ी यदि आरती की है तो उस पर जलीय जीवों के दांतों के निशान भी होंगे इसलिए जब्त साड़ी की फोरेंसिक जांच करायी जा रही है ताकि पुलिस के पास एक तकनीकी साक्ष्य मजबूती से उपलब्ध रहे और उसके आधार पर हत्या के आरोपियों को सजा दिलाई जा सके।

5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया है मामला

आरती की हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ दफा 302 का मुकदमा देवगढ़ थाना पुलिस ने दर्ज किया है। बुधवार को सर्चिंग के दौरान चंबल नदी से एक पीले रंग की साड़ी मिली है जिसकी जांच करायी जा रही है। शव ढूंढ़ने के प्रयास जारी हैं। अनुराग सुजानियां, प्रभारी एसपी मुरैना

इसलिए आई ऑनर किलिंग की नौबत

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में तथ्य सामने आए हैं कि गुरजा की रहने वाली आरती सिकरवार का विवाह 2011 में भिंड जिले के लालौरी निवासी बंटू राजावत से हुआ था।

बंटू राजावत सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। उस दौरान उसकी फैमिली भी सूरत में रहने लगी थी। तभी आरती का प्रेम-प्रसंग बांदा के किसी युवक से चल गया।

मामला जब पति बंटू के संज्ञान में आया तो उसने इसकी शिकायत अपने ससुर रामवीर सिकरवार से की। और कहा कि आरती अपने प्रेमी के संग रहने की जिद पर आमादा है। ऐसा हुआ तो समाज के लोग हमारा बहिष्कार कर देंगे। दामाद की शिकायत पर रामवीर ने अपनी बेटी आरती को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने अपनी जिद नहीं छोड़ी।

इस हाल में हत्या की साजिश को अंजाम देते हुए मायके पक्ष के लोगों ने आरती का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की साजिश में दामाद बंटू के भी शामिल होने की पुष्टि पुलिस पड़ताल में हुई है।

खबरें और भी हैं...