बीएलओ घर-घर जाकर जोड़ेंगे मतदाता सूची में नाम
मुरैना | मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत जिन मतदाताओं के नाम सूची में जुड़ नहीं सके हैं। बीएलओ 15 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर प्रारूप 6,7,8 व 8के के आवेदन मतदाताओं से प्राप्त करेंगे। ताकि उनके नाम सूची में बढ़ाए जा सकें।