घोषणा.. पेंशनर्स एसोसिएशन में छाई खुशी
मुरैना| मुख्यमंत्री द्वारा पेंशनर्स हित में की गई घोषणा पर पेंशनर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार किया है। उनका कहना है कि जनवरी 2016 के पहले सेवानिवृत्त पेंशनर्स व परिवार पेंशनर्स की पेंशन को 2.57गुना की वृद्धि होगी। वृद्धि लगभग 14 प्रतिशत की होगी इसका नकद लाभ तत्काल प्रभाव से होगा। पेंशनर्स को चिकित्सा सुविधा व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए बोर्ड गठित होगा।