नकल रोकने पर आभार, तबादले पर कलेक्टर को दी विदाई
मुरैना| मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने शुक्रवार को कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के स्थानांतरण के बाद विदाई दी। जिलाध्यक्ष नरेश सिहं सिकरवार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कलेक्टर को माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए कलेक्टर के प्रयासों को लंबे समय तक याद किया जाएगा। शिक्षक इस परंपरा को अगले वर्ष बरकरार रखेंगे। ताकि जिले में नकल माफिया फिर से सक्रिय न हो सके। इस बार हुए प्रयासों के बाद नकल माफियाओं पर अंकुश रहा और बिना नकल के परीक्षाएं सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विमलेश यादव, रामओतार सिकरवार, महेश कुमार गुप्ता, पवन परिहार आदि मौजूद रहे।
पंचायत चलो अभियान का हुआ आयोजन
मुरैना| पंचायत चलो अभियान शुक्रवार को मानपुर गांव स्थित सती माता मंदिर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप सिहं, विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, उदयवीर सिहं सिकरवार, रामनरेश शर्मा मौजूद रहे। विधायक सत्यपाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिसमें अटल ज्योति योजना, उज्जवला योजना, लाडली लक्ष्मी योजना जैसी अनेकों जन हितैषी व लाभकारी योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में विजय दंडौतिया, बारे लाल, सुरेश जाट, धारा सिंह, लाखन सिंह, विनोद जादौन, केके व्यास, राधेश्याम सिकरवार, मनोज सिकरवार, प्रदीप जादौन, रामनरेश निटहरा, सोनेराम बघेल, रामनरेश, बैजनाथ कुशवाह, हरिओम शर्मा, कल्लीपुरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
नैनागढ़ रोड पर ट्रांसफार्मर से टकराया लोडिंग वाहन हादसा टला
मुरैना| नैनागढ़ रोड से गुजर रहे एक लोडिंग वाहन ने ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी। जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने के बाद एक बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि उस समय बिजली सप्लाई चालू थी। लेकिन टक्कर लगने से ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हुआ और उसका तेल फैल गया। पूरे क्षेत्र के बिजली सप्लाई बंद हो गई। यह घटना बीती रात हुई। बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर को सुधारा तब कहीं जाकर चार घंटे बाद लोगों के बिजली सप्लाई मिल सकी। चार घंटे तक लोग पसीने से तरबतर होते रहे। लोडिंग वाहन के खिलाफ कार्रवाई कि लिए स्थानीय निवासियों ने आवेदन थाने में दिया है।
काशीपुर बस्ती में लगा कचरे का ढेर
मुरैना| शहर की काशीपुर बस्ती में कचरे का ढेर लग रहा है। इस कारण स्थानीय निवासी परेशानी है। इस इलाके में रहने वाले रवि बित्तल ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगरनिगम अधिकारियों को लिखित व मौखिक तौर पर कई बार शिकायत की गई है। इस इलाके में लंबे समय से कचरा गाडिय़ां नहीं पहुंच रही। इस कारण लोग घरों से निकलने वाले कचरे को सड़क पर फेंक देते हैं। जिसकी बदबू के कारण जीना मुहाल बना हुआ है। कचरे के कारण मच्छर पनप रहे हैं जिससे भीषण गर्मी के इस दौर में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
प्रिया का न्यायाधीश के लिए चयन
मुरैना| भारतीय जीवन बीमा निगम मुरैना में विकास अधिकारी के पद पर पदस्थ प्रिया शर्मा पुत्री अजय शर्मा का मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जारी सूची में न्यायाधीश पद पर चयन हुआ है। प्रिया शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर की पूर्व छात्रा हैं। प्रिया की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, इष्ट मित्र व परिजन ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में मनोज गुप्ता, विवेक वर्मा, राघवेन्द्र सिंह, रवि उप्रेती, गोपाल कृष्ण, दिनेश शर्मा, रामेन्द्र चौहान, महेश शर्मा, अंजू शर्मा आदि शामिल हैं।
जितेन्द्र महामंत्री, आनंद बने उपाध्यक्ष
मुरैना| भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल के नगर अध्यक्ष आकाश चांदिल ने कार्यकारिणी घोषित की है जिसमें जितेन्द्र पाठक को महामंत्री व आनंद दंडौतिया को उपाध्यक्ष, अमित उपाध्याय व नीरज बांदिल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में गिर्राज पाठक, श्याम पाठक, पिंटू राजौरिया, वृंदावन पाराशर, रमाकांत शुक्ला, अंशु उपाध्याय, शेरा दंडौतिया, रजनीश पंडित, वरूण दुबे, विवेक पाठक, निखिल दंडौतिया, अजय दंडौतिया, श्याम, दीपक, प्रशांत शर्मा, श्याम कटारे, मोनू तिवारी, धीरज सिकरवार, छोटू गोयल, संजय गुर्जर, विजय पाठक, विवेक शर्मा, अजय दंडौतिया, छोटू आदि शामिल हैं।