परीच्छा के ग्रामीणों की शिकायत- सचिव उनके नाम पात्रता सूची में नहीं जोड़ रहा है
भास्कर संवाददाता | मुरैना
एक तरफ तो शौचालय निर्माण के लक्ष्य पूरे नहीं हो रहे हैं। दूसरी तरफ जिन लोगों ने डेढ़ साल पहले शौचालय बनाकर तैयार कर लिए ऐसे लोगों को 12 हजार रुपए का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इस आशय की शिकायत परीच्छा गांव के लोगों ने जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की है।
परी‘छा की रहने वाली रामजानकी देवी प|ी उदयभान सिंह ने शिकायत की है कि उन्होंने नवंबर 2016 में शौचालय का निर्माण किया था लेकिन पंचायत सचिव ने उनका नाम भुगतान की पात्रता सूची में नहीं जोड़ा इसके चलते उसे 12000 रुपए का भुगतान अब नहीं मिला है। महिला का कहना है कि सीईओ ने परीच्छा गांव के भ्रमण के दौरान सरपंच व सचिव से शौचालय के हितग्राहियों की सूची मांगी लेकिन उसका नाम सचिव ने सुविधाशुल्क नहीं मिलने के कारण काट दिया। इसके अलावा परीच्छा के रहने वाले विश्राम सिंह तोमर, उदयभान सिंह, कल्याण सिंह तोमर,रिंकू सिंह, जितेन्द्र सिंह व मनोज सिंह ने भी सीईओ से मुलाकात कर शिकायत की कि उनकी पंचायत के सरपंच व सचिव ने शौचालय की पात्रता सूची में उनके नाम नहीं जोड़े हैं।