पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रवृत्ति की पुरानी शिकायतें नहीं निपटाई तो प्राचार्यों पर होगी कार्रवाई

छात्रवृत्ति की पुरानी शिकायतें नहीं निपटाई तो प्राचार्यों पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संचालक लोक शिक्षण अंजू भवन भदौरिया ने जारी किए निर्देश

भास्कर संवाददाता | मुरैना

छात्रवृत्ति की 300 दिन से अधिक पुरानी शिकायतों का निराकरण नहीं किए जाने के मामले में संचालक लोकशिक्षण ने गंभीरता से लेते हुए प्राचार्यों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। शिकायतों का समाधान करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को एक जून तक का समय दिया गया है।

संचालक लोकशिक्षण अंजू भवन भदौरिया ने कहा है कि छात्रवृत्ति के मामले में शिक्षण संस्थाएं पोर्टल पर छात्रवृत्ति की पात्रता, स्वीकृति व भुगतान के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। भवन संनिर्माण श्रमिक व कृषि विपणन बोर्ड की छात्रवृत्ति के प्रकरणों को शिक्षा विभाग से संबंधित विभागों को नहीं दी जा रही है। इससे संबंधित जो शिकायत सीएम हेल्पलाइन में पंजीबद्ध हैं उनके शिकायतकर्ताओं को प्रकरण में की गई कार्रवाई से अवगत नहीं कराया जा रहा है। जिन शिकायतों का निराकरण किया गया है उनमें पोर्टल पर शिकायतकर्ता की सहमति व असहमति भी नहीं दर्शायी जा रही है।

संचालक भदौरिया ने कहा है कि ऐसे मामले जिनमें शिकायतकर्ता ने मोबाइल नंबर बदल लिया है या उनकी सिम गुम हो गई है तो इसकी जानकारी तैयार कर लोकशिक्षण संचालनालय को भेजी जाना चाहिए। शिकायत का समाधान होने की दशा में शिकायतकर्ता से कहा जाए कि वह सीएम हेल्पलाइन के फोन पर कॉल कर यह बताए कि उसकी अमुक शिकायत को हल कर दिया गया है और वह की गई कार्रवाई से संतुष्ट है।

खबरें और भी हैं...