पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आराध्या को इलाज के लिए दो लाख रुपए मिलेंगे

आराध्या को इलाज के लिए दो लाख रुपए मिलेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेकी की दीवार टीम को सहायता राशि भेंट करते सुमावली विधायक सत्यपाल सिंह।

मदद

कलेक्टर लाक्षाकार ने दिए 21 हजार रुपए

आराध्य के इलाज हेतु कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने 21 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। शुक्रवार की सुबह कलेक्टर ने यह राशि नेकी की दीवार टीम को सौंपी है। इनके अलावा वरिष्ठ बसपा नेता रामप्रकाश राजौरिया ने 11हजार रुपए की राशि प्रदान की है। 7500 रुपए दीनबंधु मेडिकल स्टोर संचालक केके शर्मा ने सौंपे हैं। इलाज के लिए सहायता राशि जुटा रही टीम पूरे उत्साह के साथ प्रयासरत है ताकि आराध्य के चेहरे पर मुस्कान लौटाई जा सके।

आरटीओ एजेंट ने जुटाया पैसा

आरटीओ एजेंट भी आराध्य की मदद के लिए आगे आए हैं। शुक्रवार को आरटीओ एजेंटों ने अपना काम बंद रखकर आराध्य के इलाज हेतु सहायता राशि जुटाई। आरटीओ कर्मचारियों से भी सहयोग लिया गया। कुल 31हजार रुपए की राशि आरटीओ एजेंट ने प्रदान की है। उधर आराध्य की मदद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिला संयोजक अमन सिहं सिकरवार ने संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों से कहा है कि वह सभी आराध्य के इलाज में सहयोग करें जिससे जल्द उसका ऑपरेशन सुनिश्चित कराया जा सके। उधर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में आराध्य के केशव कालोनी स्थित निवास पर पहुंचकर उनके पिता पवन शर्मा को तकरीबन 60हजार रुपए की राशि प्रदान की यह राशि समाजबंधुओं के सहयोग से जुटाई गई थी। यह सिलसिला अभी जारी है।

खबरें और भी हैं...