पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीजीपी ने कहा, फिर भी सीएसपी एसडीओपी की पोस्टिंग नहीं हुई

डीजीपी ने कहा, फिर भी सीएसपी-एसडीओपी की पोस्टिंग नहीं हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानों के कामकाज की मानीटरिंग के लिए नहीं हैं पुलिस अफसर

भास्कर संवाददाता | मुरैना

एक महीने से मुरैना में सीएसपी का पद खाली है। अंबाह एसडीओपी का पद भी 30 दिसंबर से रिक्त है। पुलिस महानिदेशक ऋषि शुक्ला सात दिन पहले मुरैना प्रवास पर आए थे तब उनके समक्ष मुद्दा उठाया गया था कि मुरैना में सीएसपी व अंबाह में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी का पद खाली चल रहा है।

दोनों ही अनुविभागों में अपराध घटित हो रहे हैं। लेकिन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना पर पीएचक्यू का ध्यान नहीं है। तब डीजीपी ने कहा था कि मुरैना में अधिकारियों की पोस्टिंग मेरी प्राथमिकता में शामिल है। लेकिन सात दिन बाद भी मुरैना में सीएसपी की पोस्टिंग की गई है। इस हाल में जौरा एसडीओपी आरकेएस राठौर को मुरैना के तीन थानों समेत बानमोर अनुविभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालना पड़ रहा है। हालांकि एसडीओपी राठौर का तबादला में हाल ही में अंबाह अनुविभाग के लिए कर दिया गया है लेकिन उनका रिलीवर नहीं होने के कारण वह जौरा से भारमुक्त नहीं हो पा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...