पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए 126 करोड़ रुपए से बनेंगी छह सड़कें

पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए 126 करोड़ रुपए से बनेंगी छह सड़कें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना के पर्यटन सर्किट को एक सीरिज में जोड़ने के लिए प्रशासन ककनमठ, मितावली, पढ़ावली व बटेश्वरा क्षेत्र में छह नई सड़कों का निर्माण करा रहा है। इसके लिए 126 करोड़ की लागत से छह सड़कों की कार्ययोजना तैयार कर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।

पर्यटन सर्किट में जिले की पुरासंपदा को सड़कों के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ककनमठ, मितावली, पढ़ावली व बटेश्वरा जाने वाले पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जिले के ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की बात 2014 में मुरैना में आयोजित चंबल महोत्सव में कह चुके हैं। इस दिशा में पर्यटन विकास निगम भी छह करोड़ रुपए की लागत से उक्त चारों पर्यटन स्थलों पर सैलानी सुविधाओं को विकसित कर रहा है।

पुरातत्व धरोहर ककनमंठ तक पहुंचने के लिए सड़के बनाई जाएंगी।

74 किमी सड़क टू-लेन बनेगी

सड़क का नाम लंबाई लागत

ककनमठ मार्ग 2.16 किमी 3.22 करोड़

खेरा, माताबसैया से अजनौधा 14.72 किमी 6.72 करोड़

महाराजपुर से शनिश्चरा धाम 16.02 किमी 21.76 करोड़

शनिश्चरा मंदिर से मितावली व पढ़ावली वाया बटेश्वरा 12.08 किमी 18.68 करोड़

बानमोर से शनिश्चरा धाम 12.66 किमी 20.70 करोड़

बड़ागांव-सिहौनियां से मिरघान व रिठौरा चौराहा बाया माताबसैया 26.1 किमी 55.45 करोड़

नोट: 74.46 किमी लंबाई की टू-लेन छह सड़कों का निर्माण सात-सात मीटर की चौड़ाई में किया जाएगा। दो-दो मीटर की पटरी बनाई जाएगी ताकि लोग सुरक्षित पैदल चल सकें। आबादी क्षेत्र में सड़कों को सीमेंट-कांक्रीट से बनाया जाएगा। शेष सड़क डामर की बनाई जाएंगी।

एडवेंचर नेक्स्ट में मुरैना आएंगे विदेशी सैलानी, एडवेंचर ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन की टीम ने पुरास्मारकों व्यवस्थाएं देखीं

मुरैना. पर्यटन के क्षेत्र में एडवेंचर नेक्स्ट 2018 लगाने के लिए इस बार मध्यप्रदेश का चयन हुआ है। दिसंबर में आयोजित होने वाले एडवेंचर नेक्स्ट की तैयारियों के लिए सोमवार को नई दिल्ली से एडवेंचर ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन की टीम मुरैना आई। टीम में शामिल सदस्यों ने मितावली, पड़ावली, बटेश्वर व पगारा डैम आदि स्थानों की व्यवस्थाओं को विदेशी सैलानियों की सुविधाओं के नजरिए से देखा। एडवेंचर ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन की सदस्य दीपिका सिंह ने दैनिक भास्कर से चर्चा में बताया कि पर्यटन क्षेत्र के एडवेंचर नेक्स्ट के लिए इस बार मध्यप्रदेश का चयन हुआ है। दिसंबर में आयोजित होने वाले एडवेंचर नेक्स्ट में विदेशी सैलानी बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों को देखने व इस प्रदेश की संस्कृति से वाकिफ होने आएंगे। चूंकि मुरैना, आगरा व धौलपुर से जुड़ा बार्डर का जिला है इसलिए सबसे पहले विदेशी सैलानियों को चंबल के प्रॉडक्ट से वाकिफ कराया जाएगा। चंबल में आने वाले सैलानियों की उत्सुकता यहां की संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपराएं जानने की रहेगी। विदेशी सैलानियों को ककनमठ, मितावली, पड़ावली, बटेश्वरा, कुतवार सहित पगारा डैम ले जाने से पहले उनकी सुविधाओं को भी सुनिश्चित करना होगा। जैसे कि सैलानियों को कहां ठहराया जाएगा। उनके स्वल्पाहार से लेकर भोजन के प्रबंध कहां व कैसे किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...