पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रमिकों के पंजीयन में लापरवाही पर दो नपा सीएमओ पर कार्रवाई

श्रमिकों के पंजीयन में लापरवाही पर दो नपा सीएमओ पर कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोरसा सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा झुंडपुरा सीएमओ के निलंबन का प्रस्ताव चंबल आयुक्त को भेजा जा रहा

भास्कर संवाददाता | मुरैना

लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने पोरसा व झुंडपुरा सीएमओ पर कार्रवाई की है। बैठक में असंगठित श्रमिकों के पंजीयन की समीक्षा के दौरान सामने आया कि पोरसा सीएमओ हनुमंत सिंह भदौरिया द्वारा 40 हजार की आबादी में से मात्र 2100 पंजीयन किए हैं। इस पर कलेक्टर ने उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। जबकि बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर झुंडपुरा के सीएमओ विजय बहादुर के निलंबन का प्रस्ताव चंबल आयुक्त को भेजने निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में संचालित जल संरचनाएं हर हाल में चालू रहें। इसके लिए एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर अवलोकन करें। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी नल जल योजना बंद न रहे इसके लिए स्वयं अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

हैंडपंप चालू हालत में रहें, मोटरें जहां नहीं हों वही युद्धस्तर पर कार्य को प्राथमिकता दी जाए। पीएचई विभाग ने 9926223331 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिस पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

खबरें और भी हैं...