पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाचा के यहां निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

चाचा के यहां निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक शिकारपुर रेलवे फाटक तक कैसे पहुंचा पुलिस कर रही जांच

भास्कर संवाददाता | मुरैना

घर से चाचा के यहां निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत रेल से कटकर हुई है। सिविल लाइन पुलिस को युवक का शव शिकारपुर रेलवे फाटक के पास मिला है। युवक शिकारपुर रेलवे फाटक तक कैसे पहुंचा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस को सोमवार की सुबह 10 बजे सूचना मिली कि शिकारपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया और शव के पास पड़े मोबाइल के सहारे युवक शिनाख्ती के प्रयास किए तो उसकी शिनाख्त जौरा थाना क्षेत्र के चचेडी गांव में रहने वाले भोला पुत्र वीरेंद्र कुशवाह के रूप में हुई।

खबरें और भी हैं...