पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोपाल में मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री के कार्यालय का करेंगे घेराव

भोपाल में मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री के कार्यालय का करेंगे घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेतावनी: समितियों के कर्मचारी ने कहा- सात दिन में मांगें नहीं मानी तो जाएंगे भोपाल

भास्कर संवाददाता | अंबाह

सहकारिता समितियों के कर्मचारियों के कैडर, वेतनमान, स्थानांतरण एवं कम्युटर ऑपरेटर सेवा नियमों को सम्मिलित करने के मांग मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री एवं आयुक्त द्वारा नहीं मानी गई है। इन्होंने अगर आगामी सात दिन में मांगों का पालन करने आदेश जारी नहीं किए तो सहकारिता कर्मचारी भोपाल पहुंचकर सहकारिता मंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे।

यह बात मुरैना रोड पर स्थित संगठन के कार्यालय पर सोमवार को मप्र सहकारिता कर्मचारी संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बीएस चौहान पत्रकार वार्ता में कह रहे थे। लेकिन संगठन ने 12 मार्च को मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री के इस आश्वासन पर स्थगित कर दिया कि सहकारिता कर्मचारियों की मांग मान ली जाएंगी।

खबरें और भी हैं...