आयोजन... क्रिएटिव एंड क्रिएशन वीक मनाया
मुरैना| अंबाह. ब्राइट कैरियर एकेडमी में क्रिएटिव एंड क्रिएशन एज्यूकेशनल वीक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत छात्र-छात्राओं ने पेड़ों से बात कार्यक्रम के जरिए उन्हें नजदीक से समझा। पानी का महत्व भी समझाया गया। बच्चों ने इसी तरह का वेश धारण कर लोगों को संदेश दिया कि प्रकृति से छेड़छाड़ न करें। पेड़ों का कटाव न हो। क्योंकि यह हमारी जरूरत हैं। छात्र-छात्राओं के इस प्रयास को जमकर सराहना मिली।