अभियान... बेटी बचाओ का दिया संदेश
मुरैना| बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सोमवार को मुरैना विकासखंड के ग्राम जतावर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारी व सदस्यों ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को संदेश दिया कि वह बेटियों की शिक्षा पर जोर दें। बेटियों को उनकी मंशा के अनुसार क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दें जिससे वह समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर सभा राम सिंह, हेमलता सोलंकी, निक्की सोलंकी, रंजीत बघेल, रचना बघेल आदि मौजूद रहे।