समाज.. संविलियन नीति मंजूरी पर खुशी का इजहार
मुरैना| जिला सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों के कर्मचारियों की संविलियन नीति को मंजूरी मिलने पर कर्मचारी महासंघ ने खुशी जाहिर की है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है। आभार जताने वालों में अनिल सक्सैना, शिवमंगल सिंह तोमर, अवधेश सक्सैना, विजय सिंह, जनार्दन सिहं, रणवीर सिंह, महेश कुमार, सुशील चौहान, सुनील कुमार, मेहताब सिंह गुर्जर, शांतीलाल, अजय कुमार शर्मा, ज्ञानेन्द्र, शशिप्रभा, मीना देवी, ओमप्रकाश आदि शामिल हैं।