पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोटर मैकेनिक बोले टीपी नगर में हमें सस्ती दरों पर मिलें प्लॉट

मोटर मैकेनिक बोले-टीपी नगर में हमें सस्ती दरों पर मिलें प्लॉट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की प्रक्रिया पर मोटर पार्ट्स विक्रेता एवं मैकेनिक व्यवसायी संघ ने उठाए ज्ञापन में 10 सवाल

भास्कर संवाददाता | मुरैना

ट्रांसपोर्ट नगर में सस्ती दरों पर प्लॉट उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मोटर मैकेनिकों ने सोमवार को प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के नाम ज्ञापन भेजा। मैकेनिक यूनियन ने कहा है कि हम भी नगर निगम के नागरिक हैं इसलिए हमारे हित भी संरक्षित किए जाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं।

ज्ञापन में कहा गया है कि 400 से अधिक मोटर मैकेनिक बीते दो वर्ष से ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। अब तक वे आठ बार बड़े प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मैकेनिकों ने मुद्दा उठाया कि ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण सरकारी एजेंसी से कराया जाए। नगरीय निकाय 2003 से लेकर अब तक इसके निर्माण की बुनियाद खड़ी करने का काम शुरू नहीं कर सके हैं। इस कारण मोटर मैकेनिक व मोटर पार्ट्स विक्रेता अपने कारोबार को लेकर परेशान हैं। उन्हें बिजनेस के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। जबकि ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए 1996 में 96 बीघा जमीन इस प्रयोजन के लिए प्रशासन ने नगरीय निकाय को आबंटित की थी।

मोटर मैकेनिकों ने यह मुद्दे भी उठाए

ट्रांसपोर्ट नगर में मोटर मैकेनिक व मोटर पाट‌र्स विक्रेताओं को दुकान व वर्कशॉप बनाने के लिए सस्ती कीमत पर प्लॉट उपलब्ध कराए जाएं।

भूखंडों पर निर्माण के लिए बैंकों से लोन स्वीकृत कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित की जाए।

जब तक ट्रांसपोर्ट नगर में मैकेनिक व मोटर पार्ट्स विक्रेता शिफ्ट नहीं हो जाते तब तक ट्रैफिक पुलिस हमें परेशान नहीं करे।

खबरें और भी हैं...