पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एपी एक्सप्रेस में आग लगने से रुकी रहीं ट्रेनें, 6 घंटे बाधित रहा अप ट्रैक, पारा@ 42 में गर्मी से परेशान हुए मुसाफिर

एपी एक्सप्रेस में आग लगने से रुकी रहीं ट्रेनें, 6 घंटे बाधित रहा अप ट्रैक, पारा@ 42 में गर्मी से परेशान हुए मुसाफिर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| बिरला नगर में सुपरफास्ट वातानुकूलित एपी एक्सप्रेस में आग लगने के कारण पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को मुरैना से पहले रोक दिया गया। रेलवे कंट्रोल रूम ने धौलपुर में खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस, आगरा में मंगला एक्सप्रेस, बानमोर में ताज एक्सप्रेस व मुरैना-ग्वालियर के बीच पंजाब मेल को रोक दिया गया। शाम छह बजे अप ट्रैक के ओके होने का मैसेज आने के बाद इंटरसिटी को सबसे पहले ग्वालियर के लिए रवाना किया गया। उसके बाद मंगला एक्सप्रेस, झेलम, उत्कल एक्सप्रेस को ग्वालियर की ओर निकाला गया। ट्रेन में आगजनी की सूचना पाकर आगरा से एक मेडिकल वैन मुरैना तक आई लेकिन ट्रैक साफ नहीं होने के कारण उसे वापस आगरा भेज दिया गया। इस घटनाक्रम के कारण तमाम यात्री तपती दोपहरी मेें प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आने के इंतजार में परेशान होते रहे। ट्रैक को ओके किए जाने के बाद सोमवार की शाम छह बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्वालियर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान 42 डिग्री तापमान में मुसाफिर परेशान होते रहे।

खबरें और भी हैं...