पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जौरा के 3 मिडिल स्कूलों को मिला हाईस्कूल का दर्जा, मई गांव में चालू होगा हासे स्कूल

जौरा के 3 मिडिल स्कूलों को मिला हाईस्कूल का दर्जा, मई गांव में चालू होगा हासे स्कूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जौरा विधायक सूबेदार रजौधा को पत्र भेजकर कराया अवगत

भास्कर संवाददाता | मुरैना

शिक्षा के लोकव्यापीकरण की दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग ने जौरा विधानसभा क्षेत्र के तीन मिडिल स्कूलों का उन्नयन कर उन्हें हाईस्कूल का दर्जा प्रदान किया है। इसके अलावा मई गांव के हाईस्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल के रूप में उन्नयन किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूलों के उन्नयन की स्वीकृति के संबंध में विधायक रजौधा को लिखे पत्र में उन्हें अवगत कराया है कि उनकी पहल पर शासन ने मिडिल स्कूल भर्रा, बिलगांव क्वारी व कोट सिरथरा को हाईस्कूल घोषित किया है।

नवीन शिक्षा सत्र में वहां कक्षा नौ में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। इस सौगात से इन तीन गांवों में मिडिल पास छात्राएं अब हाईस्कूल में पढ़ने के लिए अपने गांव में ही स्कूल की सुविधा पा सकेंगी। अभी तक भर्रा, बिलगांव क्वारी व कोट सिरथरा में हाईस्कूल नहीं होने से कक्षा आठ पास करने वाली 50 फीसदी छात्राएं अध्ययन छोड़कर घर बैठ जाती थीं। विधायक रजौधा ने इस स्थिति से सीएम को अवगत कराया जो 2018-19 के लिए उन्नयन किए जाने वाले स्कूलों की सूची में चार स्कूलों को जौरा क्षेत्र से शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा मई गांव के हाईस्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल की सौगात प्रदान की है। कक्षा 10 वास करने वाले छात्र-छात्राओं को अब मई में ही गांव में कक्षा 11 में पढ़ने की सुविधा मिल सकेगी। सोमवार को प्राप्त पत्र में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि विधायक इस सुविधा से जन सामान्य को अवगत भी कराएं।

खबरें और भी हैं...