पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पारा @ 44: एमएस रोड पर दो घंटे तक रहा ट्रैफिक जाम, गर्मी में फंसे रहे हजारों राहगीर

पारा @ 44: एमएस रोड पर दो घंटे तक रहा ट्रैफिक जाम, गर्मी में फंसे रहे हजारों राहगीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की एमएस रोड पर सीवर की खुदाई जनता केे लिए दुखदायी हो गई है। हालात यह हैं कि केशव कॉलोनी से कोर्ट तिराहे तक 44 डिग्री तापमान में दो घंटे ट्रैफिक जाम रहा। इस जाम में फंस हजारों वाहन चालक गर्मी से परेशान होते रहे लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने एक जवान नहीं आया। जबकि कोर्ट तिराहे व पुराना बस स्टैंड से ही भारी व सवारी वाहन अथवा दो पहिया व निजी वाहनों को वनखंडी रोड व नैनागढ़ रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जाए तो शायद लोगों को कुछ राहत मिल सके।

सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान अधिक होने के कारण लू भी चल रही है। ऐसे मौसम में राहगीरों का ट्रैफिक जाम में फंसना आफत बन गया। लोग पसीने में तर-बतर हो रहे थे। गर्मी के कारण लोगों का गला सूख रहा था। एमएस रोड के इस हिस्से में जाम लगने के कारण पूरी आवागमन प्रभावित था। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और लोग परेशान होते रहे। हालांकि ट्रैफिक जाम के हालात हर रोज निर्मित हो रहे हैं। लेकिन सोमवार की दोपहर लगे लंबे जाम ने लोगों को खासा परेशान कर दिया।

कोर्ट तिराहा व पुराना रोडवेज बस स्टैंड से वाहन नैनागढ़ रोड व वनखंडी रोड से डायवर्ट हों तो मिले राहत

एमएस रोड के एक हिस्से में सीवर खुदाई होने की वजह से केशव कॉलोनी से एसपी ऑफिस तक ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन

ट्रैफिक डायवर्ट न करने से बिगड़ रहे हालात

एमएस रोड पर सीवर लाइन बिछाने का काम बिना किसी प्लानिंग के शुरू किया गया है। इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं। यदि एमएस रोड पर खुदाई का कार्य शुरू कराने से पहले इससे जुड़ने वाली सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाता तो ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता था। ट्रैफिक डायवर्ट होने के बाद एमएस रोड से ट्रैफिक का दबाव कम होता। लेकिन नगरनिगम अधिकारियों ने इस पर विचार नहीं किया। इसके अलावा एमएस रोड पर दुकानों के सामने पसरे अतिक्रमण को हटाने की पहल भी नहीं की गई। नगरनिगम यही अनदेखी अब बडी समस्या बनकर सामने आ रही है।

छांव में बैठकर सुस्ताते हैं पुलिस कर्मचारी

एमएस रोड पर हालातों को नियंत्रित करने के लिए बस स्टेंड चौराहे पर पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण वह छांव में बैठकर सुस्ताते हैं और वाहन चालक मनमाने तरीके से वाहन निकालते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने चौराहे पर लाउड स्पीकर भी लगाया है। लेकिन इसका उपयोग सुबह व शाम के समय ही होता नजर आता है। इस कारण हालात बिगड़ रहे हैं। लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। स्थानीय लोगों की भी मानें तो नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस व सीवर खुदाई कर रही कंपनी को काम शुरू करने से पहले ऐसे रूटों को चिन्हित करना था, जहां ट्रैफिक डायवर्ट हो सकता था।

खबरें और भी हैं...