पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईमास्ट को करा रहे रिपेयर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| एमएस रोड पर बंद पड़े हाईमास्ट को सुधारने की सुध अब नगरनिगम ने ली है। काफी समय से बंद पडी हाईमास्ट को सुधारना शुरू कर दिया है। सोमवार को पुराना बस स्टेंड के पास लगी हाईमास्ट को सुधारा गया। यह हाईमास्ट इसलिए लगाई गई थी ताकि शाम के समय चौराहे पर अंधेरा न रहें। कुछ दिनों तक यह हाईमास्ट रोशन हुई लेकिन कुछ समय बाद खराब हो गई। तब से इसे सुधारा नहीं जा रहा था। इस कारण शाम ढलते ही पुराना बस स्टेंड चौराहे पर अंधेरा पसरा नजर आता था। इस समस्या को लेकर नगरनिगम को भी शिकायत की गई थी। अधिकारियों ने अब इस ओर ध्यान दिया है।

खबरें और भी हैं...