पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनोहर कालोनी में हो रहा जलभराव

मनोहर कालोनी में हो रहा जलभराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| शहर की मनोहर कालोनी में जलभराव हो रहा है। रेलवे स्टेशन के पीछे बनी इस कालोनी में बनी नालियां चौक हो गई हैं। इस कारण गंदा पानी उफनकर सड़क पर आ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। वाहन भी यहां से निकलते समय स्लिप हो जाते हैं। गंदा पानी जमा होने से इलाके में मच्छर पनप रहे हैं और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें नगरनिगम से की हैं। लेकिन अधिकारी इस समस्या को अनदेखा कर रहे हैं जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों को उठाना पड़े रहा है।

खबरें और भी हैं...