पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीमा संपूर्ण समाज पार्टी की अध्यक्ष बनीं

सीमा संपूर्ण समाज पार्टी की अध्यक्ष बनीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना/ग्वालियर| संपूर्ण समाज पार्टी की बैठक राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी पं. मनमोहन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में रविवार को की गई। बैठक में रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी की सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी के रिक्त पद पर महिला मंच के लिए सीमा शर्मा को अध्यक्ष एवं छतरपुर के लिए जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह जादौन को नियुक्त किया गया। प्रभारी सचिव ने राज्य में युवा बेरोजगारों, आर्थिक आधार पर आरक्षण, किसान के लिए बिजली की दर, डीजल पेट्रोल के भाव पर चिंता व्यक्त की। बैठक में ग्रामीण ग्वालियर के शिक्षाविद मुंशीलाल शर्मा, अध्यक्ष उपेंद्र सिंह जाट, युवा अध्यक्ष राहुल सिंह पवैया, लाखन सिंह , धर्मेंद्र चौहान, महिपाल शाक्य, वीरेंद्र सिंह कौरव, छोटेलाल शर्मा, गिरधारीलाल उपाध्याय, हरिओम शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...