पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित की गई। कांग्रेस के एमएस रोड स्थित कार्यालय पर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राकेश मावई ने कहा कि स्व. राजीव गांधी एक सरल स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे। पार्टी में उनकी छवि एक उदार नेता की थी। वह सहनशील और निर्मल स्वभाव के व्यक्ति थे। जब वह देश के प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने गरीबों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। युवाओं में वह बहुत लोकप्रिय थे। कार्यक्रम में राजेन्द्र यादव, गिर्राज डंडौतिया, हरिओम शर्मा, रामदास राठौर, विपिन चौहान, अजीत सिकरवार, गोपाल कौशल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...