पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘आराध्य’ केे लिए अभाविप ने फैलाई झोली, चैरिटी शो होगा

‘आराध्य’ केे लिए अभाविप ने फैलाई झोली, चैरिटी शो होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आराध्य की मदद के लिए अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कोचिंग सेंटर पर पहुंचकर झोली फैलाई और छात्र-छात्राओं से नकद राशि जुटाई। वहीं दिल-से ईवेंट कंपनी 28 मई को नेकी की दीवार टीम के साथ मिलकर शहर के जीवाजी गंज पार्क चैरिटी शो करेगी।

मनोज जैन व कपिल जौहरी ने संयुक्त रूप से बताया कि जीवाजी गंज पार्क में 28 मई को शाम 7 बजे रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए टिकट की बिक्री मंगलवार से शुरू कर दी जाएगी। कार्यक्रम में पंजाबी पॉप सिंगर अधिराज सिंह वलिया व आरोही वलिया मौजूद रहेंगी। इनके अलावा योगेश जैन, मनोज आगरा, समीक्षा त्रिवेदी, अतुल शर्मा, कपिल जौहरी भी प्रस्तुति देंगे। कॉमेडी कलाकार भी कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए हैं। इस कार्यक्रम से जो भी राशि मिलेगी उसे आराध्य के इलाज हेतु प्रदान कर दिया जाएगा।

आगे आएं-हाथ बढ़ाएं

मासूम के बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु राशि जुटाने लोग कर रहे मदद, दिल से ईवेंट कंपनी चैरिटी से जुटाएगी राशि

अभाविप: झोली फैलाकर मांगी मदद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी आराध्य के इलाज हेतु रकम जुटाना शुरू कर दिया है। जिला संयोजक अमन सिंह सिकरवार कोचिंग सेंटरों पर पहुंचकर छात्रों के सामने झोली फैला रहे हैं। सिकरवार ने कहा है यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अपने स्तर से एक लाख रुपए की राशि जुटाने का फैसला लिया है और इसे पूरा करके जल्द ही नेकी की दीवार टीम को सौंप दिया जाएगा।

इन्होंने भी की मदद

सोमवार को मैजिक टच संगठन ने 38 हजार, जैन मिलन ने 6100, माथुर वैश्य इंटरनेशनल 11 हजार, स्ट्रीट रॉकर्स ने 3100, डॉक्टर उपाध्याय ब्लड बैंक ने 5100, श्रीराम फायनेंस एम्पलाई 4100, विधायक सत्यपाल के प्रयास से ग्वालियर के विनय दीक्षित ने 21 हजार व ग्राम रोजगार सहायक सचिव कर्मचारी संघ ने 5100 रुपए की राशि नेकी की दीवार टीम को सौंपी है। टीम ने अपील की है कि मदद की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एमएस रोड मुरैना के खाता नंबर 3667583516 व आईएफएससी कोड नं. सीबीआईएन 0280781 में जमा करा सकते हैं।

सलोनी ने गुल्लक फोड़कर दी मदद

इधर आराध्य की मदद केे लिए ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय युवा संगठन द्वारा भी राशि एकत्रित की जा रही है। समाज के ग्रुप के जरिए अभी तक 2.75 लाख रुपए एकत्रित कर आराध्य के पिता को सौंपी गई। संगठन के राजीव शर्मा व देवेंद्र मुदगल ने बताया कि इसी कड़ी में रविवार को समाज की बेटी सलोनी शर्मा वनखंडी रोड ने भी आराध्य के लिए अपनी गुल्लक फोड़कर जमा राशि सौंपी। अभी राशि एकत्रित करने का अभियान जारी है।

खबरें और भी हैं...