मुरैना | परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह दिव्यांगों से 50 फीसदी यानी आधा ही किराया लें साथ ही वाहनों में आरक्षित सीट भी मुहैया करवाएं। कुछ दिनों से दिव्यांगों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों के चलते यह आदेश जारी किए गए हैं।