पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उधारी के रुपए मांगने पर दो पक्षों में विवाद पथराव, तीन घायल

उधारी के रुपए मांगने पर दो पक्षों में विवाद-पथराव, तीन घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के गणेशपुरा में शुक्रवार रात की घटना

भास्कर संवाददाता | मुरैना

उधारी के रुपए मांगने पर गणेशपुरा में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। चोट पहुंचाने की नीयत से हुए पथराव में तीन लोगों को चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

गणेशपुरा में रहने वाले सुरेश पुत्र भंवर सिंह छावई ने उधारी के रुपयों का तकादा अजय व विजय प्रजापति से किया। अजय व विजय ने रुपए देने में असमर्थता व्यक्त की तो सुरेश ने मौके पर गाली-गलौज कर दी। सुरेश द्वारा की गई अभद्रता का प्रजापति पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो पहले लाठी-डंडे चले उसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ जिसमें पुलिस ने आरोपीगण रंजीत सिंह, अजय, विजय, अरुण, केदार व जगन्नाथ प्रजापति निवासी गणेशपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...