पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो सर्विस रिवॉल्वर व वायरलेस सेट भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस

दो सर्विस रिवॉल्वर व वायरलेस सेट भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की दो सर्विस रिवॉल्वर काफी समय से गायब हैं। एक रिवॉल्वर व वायरलेस सेट को उपद्रव के दौरान कुछ लोगों ने सब इंसपेक्टर आरपी खरे से लूट लिया था तो दूसरी रिवॉल्वर तकरीबन 15 दिन पहले महुआ थाने के एएसआई राकेश गोयल से चोरी हो गई। पुलिस ने मामले तो दर्ज किए हैं लेकिन इन दोनों ही रिवॉल्वर का कोई सुराग नहीं लगा है।

2 अप्रैल को सिटी कोतवाली क्षेत्र से उपद्रव के दौरान कुछ लोग सब इंसपेक्टर आरपी खरे से उनकी सर्विस रिवॉल्वर लूट ले गए थे जिसका मामला सिटी कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया था। लेकिन कोतवाली पुलिस अभी तक रिवॉल्वर को हासिल नहीं कर सकी है। इस रिवॉल्वर की पतारसी पूरी भी नहीं हुई थी कि 5 मई को महुआ थाना पुलिस से एक रिवॉल्वर और गायब हो गई। 4 मई को गुमानीपुरा गांव में कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो रही थी। मौके पर महुआ थाने के एएसआई राकेश गोयल पहुंचे थे और वह सर्विस रिवॉल्वर साथ ले गए थे। लेकिन यह रिवॉल्वर थाने में जमा नहीं हुई। बाद में पुलिस ने रिवॉल्वर चोरी का मामला महुआ थाने में दर्ज कर लिया था।

खबरें और भी हैं...