चंबल नदी के रायपुर घाट पर एक युवक की लाश पुलिस को मिली है। युवक की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है जिसका पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने डायल-100 को सूचना दी कि महुआ थाना क्षेत्र में चंबल नदी के रायपुर घाट के नजदीक एक युवक का शव पड़ा है। डायल-100 मौके पर पहुंची और महुआ थाना पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आस-पास के गांव में मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए लेकिन शिनाख्ती नहीं हो सकी। शव का पीएम शनिवार को कराया जाएगा।