पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 20 को

सर्वोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 20 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | पं.दीनदयाल उपाध्याय सर्वोदय आवासीय विद्यालय के नवीन शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए 20 मई की सुबह 9 बजे से एक्सीलेंस स्कूल नं.1 में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। सहायक श्रमायुक्त एचसी मिश्रा के मुताबिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। परीक्षार्थी परीक्षा एवं जिले का नाम सिलेक्ट करने के बाद अपने रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। जिन परीक्षार्थियों को रोल नंबर प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी है तो वह श्रम कार्यालय में आकर प्रवेश पत्र ले सकते हैं। सर्वोदय विद्यालय, भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल द्वारा संचालित योजना का एक हिस्सा है।

खबरें और भी हैं...