मुरैना | माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के आदेशानुसार 23 जून से 4 जून तक प्रथम पाली 9 से 12 बजे, द्वितीय पाली 2 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर द्वारा उडऩदस्ता टीम गठित की गई है। जिसमें शासकीय एमएलबी कन्या उमावि क्रं.1 के लिए नायब तहसीलदार सतेन्द्र तोमर, अंबाह पीजी कॉलेज के लिए नायब तहसीलदार अंबाह रामनिवास शर्मा को तैनात किया गया है।