किसानों से गेहूं खरीदी 26 मई तक होगी
मुरैना | मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिलें में गेहूं खरीदी की जा रही है। यह खरीदी जिले के 48 खरीदी केन्द्रों पर चल रही है। गेहूं खरीदी का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी विनोद चौहान ने बताया कि जिले में गेहूं खरीदी का कार्य 26 मई तक किया जाएगा। किसान अपनी खरीद को निर्धारित खरीद केन्द्रों पर बेच सकते हैं।