पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 260 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे, 21 लोगों ने मौके पर ही वैध कराए

260 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे, 21 लोगों ने मौके पर ही वैध कराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभियान के तहत बिजली कंपनी की टीम ने अवैध कनेक्शन काटे।

इन परिवारों को फ्री कनेक्शन की सुविधा

उप महाप्रबंधक बिजली कंपनी शिशिर गुप्ता ने बताया कि बीपीएल कार्डधारियों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। क्योंकि इन्हें सौभाग्य योजना के तहत फ्री कनेक्शन लेने की पात्रता है। इनके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति कार्डधारी, भूमिहीन मजदूर, नगरनिगम, जनपद पंचायत, श्रम विभाग द्वारा जारी मजदूर कार्डधारी, ऐसे परिवार जिनमें महिला मुखिया है और परिवार में कोई वयस्क पुरुष 16 से 59 वर्ष का न हो। इनको भी फ्री बिजली कनेक्शन लेने की पात्रता है।

इसलिए चल रहा अभियान

शहर में कई इलाके ऐसे हैं जहां लोगों ने बिजली कनेक्शन नहीं लिए हैं। बल्कि आस-पास लगे ट्रांसफार्मरों से डायरेक्ट तार डालकर बिजली सप्लाई ले रखी है। ऐसी स्थिति में ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ जाता है जिससे बार-बार फॉल्ट होते हैं। इसके अलावा इन इलाकों में उन उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली नहीं मिल पाती जिन्होंने वैध कनेक्शन ले रखे हैं। इसलिए अवैध कनेक्शन से बिजली जला रहे लोगों के बिजली के तार जब्त कर उन्हें वैध कनेक्शन दिए जाएंगे ताकि यह पता चल सकेगा कि ट्रांसफार्मर पर कितने लोड की जरूरत है और उसके मुताबिक लोड बढ़ाया जा सके।

अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर लाइट चलाने वालों की एक बडी तादाद शहर में हैं। गर्मी के दिनों में घरों में कूलर, एसी व अन्य तरह के उपकरण चलते हैं। सर्दी में हीटर का उपयोग होता है। इससे लाइट की भारी मात्रा में खपत होती है जिसका कोई भी पैसा बिजली कंपनी को नहीं मिल पता इसलिए उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे उपभोक्ताओं को वैध कनेक्शन दिए जाने के बाद बिजली चोरी की आशंका पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। इसलिए अधिकारी इस अभियान को पूरे जोर-शोर से चला रहे हैं।

21 उपभोक्ताओं ने लिए मौके पर कनेक्शन

बिजली कंपनी की टीम ने जैसे ही अवैध तारों को काटकर जब्त करना शुरू किया। वैसे ही 21 लोगों ने मौके पर राशि जमा कर बिजली कनेक्शन ले लिए हैं। लेकिन शेष लोगों ने अभी यह कनेक्शन नहीं लिए हैं। जिन लोगों ने कनेक्शन लेने में आनाकानी की है उनसे स्पष्ट शब्दों में कहा गया है अभी केवल तार जब्त किए गए हैं। यदि फिर से अवैध रूप से तार जोड़े तो तार जब्ती के अलावा बिजली चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने मौके पर सलाह दी कि गर्मी में असुविधा से बचना है तो तत्काल बिजली कनेक्शन ले सकते हैं। इसके लिए बिजली कंपनी कार्यालय पर आने की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि सभी सुविधाएं मौके पर ही उपलब्ध हैं।

खबरें और भी हैं...