मुरैना| बानमोर में 50 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण कराए जाएगा। इसके लिए 19 मई को शिलान्यास समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह सुबह 9 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद अनूप मिश्रा मौजूद रहेंगे। यह अस्पताल बनने के बाद मरीजों को काफी सुविधा मिल सकेगी।