आईजी चंबल जोन ने तीन साल पूरे कर चुके थानेदारों की तबादला सूची जारी की
भास्कर संवाददाता | मुरैना
मुरैना जिले में तीन साल से पदस्थ 21 सब इंसपेक्टरों के तबादले चंबल जोन के भिंड, श्योपुर व दतिया जिलों में किए गए हैं। तबादलों से खाली हुए थानों के कामकाज के लिए बदले में दूसरे जिलों के सब इंसपेक्टरों की पोस्टिंग मुरैना में की गई है।
घोषित तबादला सूची के मुताबिक सब इंसपेक्टर रामअवतार बरैया को मुरैना से दतिया, रामप्रकाश खरे दतिया, नरेश शर्मा श्योपुर, घनश्याम नागर श्योपुर, रामपाल सिंह श्योपुर, मलखान सिंह जादौन भिंड, सुरेश कुशवाह दतिया, शिवदत्त मिश्रा दतिया, वेदराम यादव श्योपुर, रितु चौहान भिंड, आरती राठौर श्योपुर, रूबी तोमर भिंड, साधना कुशवाह दतिया, गौरव शर्मा श्योपुर, महेश शर्मा भिंड, दीपेन्द्र यादव भिंड, शिवप्रताप राजावत भिंड, रामदयाल मौर्य श्योपुर, उदयप्रताप सिंह चौहान दतिया, मिथलेश तोमर भिंड, शशीकांत उपाध्याय दतिया भेजा गया है।
इन सब इंस्पेक्टरों के भी हुए तबादले
स्थानांतरण आदेश में भिंड से वैद्यराज परिहार, जितेन्द्र मावई, जज सिंह यादव, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रताप सिंह लोधी, माधौ शर्मा को मुरैना लाया गया है। दतिया से सुभाष शर्मा, जगदीश गुप्ता, भगवानराम, कमलेश सोनकर को मुरैना, श्योपुर से सतीश दुबे, सुदेश कुमार समन, रामवीर सेथिया, वीरेन्द्र यादव, प्रकाश सिंह तोमर, आकाश शर्मा, चेतन सिंह, रजनी परिहार व रीना सोलंकी को मुरैना लाया गया है।