पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजेश ने बहन से कहा था जीजी मुझे बचा लो मारा जाऊंगा, चार दिन बाद खेत में मिला शव

राजेश ने बहन से कहा था-जीजी मुझे बचा लो मारा जाऊंगा, चार दिन बाद खेत में मिला शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालि का पुरा के राजेश नामक युवक का खेत में मिला सड़ा-गला शव

भास्कर संवाददाता | पोरसा (मुरैना)

घर से चार दिन लापता रहे राजेश सखवार का शव महुआ पुलिस ने कसमढ़ा क्षेत्र से जब्त कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृत्यु तीन दिन पहले होने के कारण शव सड़ गया था, उसके बाद भी पुलिस ने पोस्टमार्टम ग्वालियर में नहीं कराया।

महुआ क्षेत्र के पालि का पुरा का रहने वाला राजेश पुत्र भगरी लाल सखवार (35) 16 मई की दोपहर तीन बजे घर से बाहर चला गया था। 20 मई की सुबह 8 बजे कसमढ़ा के शिक्षक रामप्रकाश सखवार ने राजेश के बड़े भाई सियाराम को सूचना दी कि उनके भाई का शव एक खेत में पड़ा है। महुआ पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि शव तीन दिन पुरानी होने के कारण सड़कर फूल गई है। राजेश 16 मई की सुबह अपनी बहन पुष्पा के घर उससे मिलने गणेशपुरा पहुंचा था। बहन से बातचीत के दौरान राजेश ने कहा कि उसे बचा लो नहीं तो उसका भाई मारा जाएगा। राजेश की ऐसी बातें सुनकर पुष्पा ने बड़े भाई सियाराम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उसी दोपहर राजेश घर आने के बाद गांव में निकल गया था।

कंटेनर पर ड्राइवरी करता था राजेश

मृतक के भाई सियाराम का कहना है कि राजेश नई दिल्ली में होंडा कंपनी के कंटेनर पर ड्राइवर की नौकरी करने गया था। उसके पास हैवी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने के कारण उसे कंपनी ने नौकरी नहीं दी तो वह घटना के 15 दिन पहले गांव वापस लौट आया था। वह अपने पीछे प|ी सुनीता, बेटा ओम, ब्रजेश (19) , अनुज (16) व बेटी ज्योति (18) को छोड़ गया है।

खबरें और भी हैं...