पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंधविश्वास का खेल महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाला सरकारी हॉस्टल में पदस्थ चपरासी कोर्ट में पेश

अंधविश्वास का खेल महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाला सरकारी हॉस्टल में पदस्थ चपरासी कोर्ट में पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. जौरा(मुरैना)

आदिम जाति कल्याण विभाग के एक्सीलेंस छात्रावास में ग्वालियर की एक युवती से चपरासी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपी कर्मचारी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं लेकिन जिला संयोजक ने मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी अभियुक्त को सस्पेंड नहीं किया है।

25 वर्षीय पीड़िता सिकंदर कंपू स्थित महेशपुरा की रहने वाली है। युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि उसके पेट में दर्द की शिकायत पर वह झाड़-फूंक कराने जौरा के पगारा रोड स्थित एक्सीलेंस छात्रावास के चपरासी मुन्ना शाक्य के पास आई थी। कथित भगत मुन्ना शाक्य ने उसे सबसे अंत में झाड़ने व इलाज करने की बात कही। जब अन्य लोग मंदिर से चले गए तब आरोपी चपरासी ने दोपहर 1.30 बजे मेरे भाई व उसके दोस्त को पूजा का कुछ सामान लेने बाजार भेज दिया।

भाई के बाजार जाने के बाद आरोपी मुन्ना ने उसे अपने कमरे के अंदर बुलाया और कुंदी लगाकर दरवाजा बंद कर लिया। स्वांगी भगत ने बुरी नीयत से युवती को अपने गले लगा लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया।

मैंने चपरासी की हरकत का विरोध किया तो उसने मुझे धक्का दे दिया। उसी दौरान मेरा भाई आ गया तो आरोपी चपरासी हॉस्टल से भाग गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी मुन्ना शाक्य 55 के खिलाफ धारा 354 का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चपरासी ने हॉस्टल में बनाया मंदिर, झाड़फूंक के लिए लड़की बुलवाई, भाई को बाजार भेजा, कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास

अजाक जिला संयोजक बोले-अधीक्षक की जांच रिपोर्ट आएगी तब करेंगे सस्पेंड

शिकायतें हुई, अफसरों ने नहीं की कार्रवाई

एक्सीलेंस बालक छात्रावास के चपरासी मुन्ना शाक्य के संबंध में शिकायत सामने आई है कि उसने हॉस्टल के गेट पर एक मंदिर बना लिया था। उस मंदिर पर हर सप्ताह महिलाएं व पुरुष, झाड़-फूंक के नाम पर मंदिर पर बुलाता था। उसका यह कृत्य बरसों से चल रहा था। लेकिन आदिम जाति कल्याण विभाग के निरीक्षण अधिकारियों ने आज तक इस पर कोई आपत्ति नहीं ली। कि सरकारी बिल्डिंग में मंदिर बनाकर सरकारी कर्मचारी झाड़-फूंक जैसा कृत्य क्यों कर रहा है। यहां तक छात्रावास के अधीक्षक दामोदर प्रसाद ने भी इस पर आपत्ति लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कोई पत्र नहीं लिखा।

जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी चपरासी को सस्पेंड करेंगे

जौरा एक्सीलेंस बालक छात्रावास के चपरासी मुन्ना शाक्य के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने की सूचना मिली है। इस मामले में चपरासी को सस्पेंड किया जाएगा। एक्सीलेंस छात्रावास में मंदिर संचालित किए जाने की कोई शिकायत अधीक्षक ने कभी जिला कार्यालय को नहीं भेजी। मुकेश पालीवाल, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, मुरैना

खबरें और भी हैं...