पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पॉवर लिफ्टिंग में मुरैना के पहलवानों ने जीते मैडल

पॉवर लिफ्टिंग में मुरैना के पहलवानों ने जीते मैडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मुरैना के तीन पहलवानों मुकेश तोमर, आयुब खां व शेरा तोमर ने गोल्ड व सिल्वर मैडल जीते हैं। इस प्रतियोगिता में मुरैना जिला चैंपियन रहा है। भोपाल में हुई प्रतियोगिता में पॉवर लिफ्टिंग सचिव उदय शर्मा के नेतृत्व में जिले के छह खिलाड़ियों ने भागीदारी कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के हेवी बेट में मुकेश तोमर उर्फ कल्लू पुत्र दुर्ग सिंह तोमर निवासी लल्लू बसई ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। जबकि 93 किलो वेट वर्ग में आयुब खान ने गोल्ड जीता है। 105 किलो वेट वर्ग में भी प्रदेश से आए खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाए, जिसमें शेरा पुत्र हरनाम सिंह तोमर निवासी पीपरीपूठ ने सिल्वर पदक हासिल किया है। इनके अलावा आदेश तोमर, शेरा, अनुज तोमर, अर्जित तोमर, अतुल व मिल्का सिंह ने भी अलग-अलग वर्गों में बेहतर प्रदर्शन किया। फतह हासिल कर चुके खिलाड़ी अब नेशनल लेवल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

चैंपियनशिप

मुरैना के पहलवान मुकेश, आयुब व शेरा ने जीते प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्बर मैडल

मुरैना आने पर पहलवानों का हुआ स्वागत

प्रदेशस्तर पर हुई इस प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले पहलवानों का मुरैना आगमन पर स्वागत किया। खिलाड़ियों का स्वागत करने वालों में जावेद खान, रंजीत चौधरी, यूनिस खान, सुभाष, आरिफ खान, जोंटी, फराज शामिल थे।

मुरैना जिले के पहलवानों ने जीते सबसे ज्यादा पदक

पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के भोपाल, इंदौर, छिंदवाडा, ग्वालियर, सीहोर सहित अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया लेकिन सर्वाधिक पदक मुरैना को ही मिले है। प्रदेश में मुरैना एेसा इकलौता जिला रहा जहां के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड व एक सिल्वर पदक मिला है। इस कारण मुरैना जिले को चैंपियन माना है। इस उपलब्धि से जिले के खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है। वहीं पहलवानों को बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...