मुरैना| भारतीय किसान संघ ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि सभी केन्द्रों पर सरसों, चना, गेहूं की खरीदी के लिए बारदाना की व्यवस्था की जाए। किसानों को उपार्जन केन्द्रों पर आठ दिन न लगाते हुए एक दिन में ही तुलाई कराई जाए तथा तुलाई का समय बढ़ाया जाए। सभी केन्द्रों पर शासन के नियम के अनुसार तुलाई का वजन निर्धारित किया गया है। उसी के आधार पर तोल की जाए। इसके अलावा शासन ने सात दिवस में किसानों के अनाज का भुगतान करने की बात ही है इसलिए इस निर्धारित समय पर ही भुगतान कराया जाए। संघ ने मांग की इन सभी मांगों को पूरा किया जाए।